
एक ट्रिक से याद करें विटामिन के रासायनिक नाम -Remember Chemical names of Vitamin by a Trick
इस पोस्ट में हम जानेंगे कि विटामिन के रासायनिक नामों को आसानी से केवल एक ट्रिक के जरिये कैसे याद रखते हैं | अक्सर परीक्षा में यह प्रश्न पूछ लिया जाता है कि विटामिन A,B,C,D,E या K का रासयनिक नाम लिखिए | इन सभी विटामिनों के रासायनिक नाम साधारण नामों से बिलकुल अलग होते है | जिसकी वजह से इसे याद कर पाना कठिन होता है | तो इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं, इस पोस्ट में एक ऐसे ट्रिक जिससे आप कुछ मिनटों में ही विटामिन्स के रासायनिक नामों को याद कर लेंगे |
सबसे पहले हम सभी विटामिन के रासायनिक नामों को जान लेते हैं |
विटामिन | रासायनिक नाम |
विटामिन A | रेटिनॉल |
विटामिन B | थायमिन |
विटामिन C | एस्कॉर्बिक |
विटामिन D | कैल्सिफैरोल |
विटामिन E | टोकोफैरोल |
विटामिन K | फिलिक्वीनोन |
- अरे बात सइ है डीके ईटा काफी है |
अरे – A, रेटिनॉल
बात – B, थायमिन
सइ – C, एस्कॉर्बिक
डीके – D, कैल्सिफैरोल
ईटा – E, टोकोफैरोल
काफी – K, फिलिक्वीनोन
ये तो थे विटामिन के रासायनिक नाम याद रखने की ट्रिक | इसमें दिए गए सभी शब्द में दो अक्षर है जिनमें से एक विटामिन को तथा दूसरा उसके रासायनिक नाम को दर्शाता है | लेकिन वसा में घुलनशील विटामिन तथा जल में घुलनशील विटामिनों के बारे में कैसे याद रखते हैं | इसकी भी एक ट्रिक है जो नीचे दी गयी है |
- KEDA
KEDA एक ऐसा शब्द बनाया गया है जिससे आप जल में घुलनशील विटामिन तथा वसा में घुलनशील विटामिन को तुरंत पहचान लेंगे | इस शब्द से यह पता चलता है कि विटामिन K, E, D, A वसा में घुलनशील विटामिन है तथा इन चारों विटामिन को छोड़कर बाकी बचे विटामिन यानी की B, C जल में घुलनशील विटामिन है |
इसके बाद अब अगला ट्रिक है कि किस विटामिनों की कमी से कौन-सा रोग होता है, ये कैसे याद रखें | इसकी भी नीचे बताई गयी है | लेकिन इसकी ट्रिक जानने से पहले हम ये जान लेते है, विटामिन की कमी से होने वाले रोगों के नाम |
विटामिन | उनकी कमी से होने वाले रोग |
विटामिन A | रतौंधी |
विटामिन B | बेरी-बेरी |
विटामिन C | स्कार्वी |
विटामिन D | रिकेट्स |
विटामिन E | बांझपन |
विटामिन K | रक्त का थक्का न बनना |
- रवि सर वहां थक गए |
र – रतौंधी
वि – बेरी-बेरी
स – स्कार्वी
र – रिकेट्स
वहां – बांझपन
थक – रक्त का थक्का न बनना |