
काजोल बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली एक अभिनेत्री है जिनका जन्म 5 अगस्त 1974 में मुंबई में हुआ था | इनके पिता का नाम शोमू मुखर्जी है जो कि फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं तथा इनकी माता का नाम तनूजा मुखर्जी है जो कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं | इनकी मौसी नूतन भी बॉलीवुड फिल्मों में ही काम करती हैं |
नाम | काजोल |
जन्म | 5 अगस्त 1974, मुंबई |
पिता का नाम | शोमू मुखर्जी |
माता का नाम | तनूजा मुखर्जी |
बहन, कजिन, मौसी | तनिषा मुखर्जी, रानी मुखेर्जी, नूतन |
पति | अजय देवगन |
इनकी शिक्षा की शुरुवात जोसेफ़ कान्वेंट बोर्डिंग स्कूल, पंचगनी से हुई | काजोल एक मुखेर्जी परिवार से तालुक रखती है, इनके परिवार के सभी सदस्य बॉलीवुड के फिल्म-जगत में ही काम करते हैं | इनकी एक बहन भी है तनिषा मुखर्जी, जो कि फिल्मों में अभिनेत्री हैं | लेकिन इनकी फिल्मे हिट नहीं हुई इसलिए इन्हें बहुत कम लोग ही जानते हैं और यह प्रसिद्द नहीं हो पाई | इनकी कजिन रानी मुखर्जी भी फिल्म-जगत में जानी मानी अभिनेत्री है |
सन 1992 में इन्होने अपनी पहली फिल्म बनाई ‘बेखुदी’ जो कि पहली फिल्म होने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही तथा अपनी पहली फिल्म में ही यह दर्शकों के दिलों पे छा गई | इसके बाद सन 1993 में इनकी ‘बाज़ीगर’ भी लोगो को बहुत पसंद आई और फिर ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म में काजोल और शाहरुखान की जोड़ी को बहुत ज्यादा पसंद किया गया | जिसके बाद से इस जोड़ी ने काफी फिल्मे साथ-साथ बनाई |
इन सभी के साथ-साथ काजोल की लाइफ में अजय देवगन आए | 24 अप्रैल 1999 में काजोल और अजय देवगन की शादी हो गई | शादी के बाद इन्हें दो बच्चे एक लड़का और लड़की हुई | 20 अप्रैल 2003 को इनके घर लड़की ने जन्म लिए ठीक उसके साथ साल बाद 13 सितम्बर 2010 में इनके घर एक लड़के ने जन्म लिया | लड़के का नाम युग और लड़की का नाम नायिषा है |
इन्हें अपनी हिट फिल्मों के लिए कई सारे अवार्ड्स भी जीते तथा यह बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं | शादी के बाद सभी लोगों को ऐसा लगने लगा था, कि अब काजोल बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं करेंगी |