
ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह को अपना भगवान् मानते है और उन्ही में विश्वास करते हैं | ईसा मसीह को ही ईसाईओं के प्रवर्तक के रूप में मानते है, इन्हें यीशु के नाम से भी जाना जाता है | गुड फ्राइडे (Good Friday) के दिन ही इन्हें क्रॉस पर लटकाया गया था अर्थात सूली (सलीब) पर लटकाया गया था | जिसके कारण उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए थे | हर साल यह अप्रैल में आता है | ईसा मसीह ने मानवता पर बढ़ते अत्याचार व् पाप को रोकने के लिए अपने प्राणों का बलिदान देते हुए भी पीछे नहीं हटे | इस दिन को कई नामों से जानते हैं | जैसे :- गुड (good Friday), ईस्टर (Easter Friday), ग्रेट (Great Friday) ब्लैक (black Friday), हौली फ्राइडे (holy Friday), |
गुड फ्राइडे का महत्व
गुड फ्राइडे के दिन ही ईसा मसीह ने कैलवारी में अपने प्राण त्याग दिए थे | कहा जाता है कि इस दिन भगवान् के पुत्र को मौत की सजा सुनाई गयी थी | इस दिन वह ईसा मसीह को याद करते है और चर्च में मोमबत्ती जलाकर pray (प्रार्थना) करते हैं और कुछ ईसाई धर्म के अनुयायी आज के दिन काले वस्त्र शोक के लिए धारण (पहनते) करते हैं | ईस्टर अब ज्यादा दूर नहीं, सभी लोगों को बेशब्री से इसका इंतज़ार रहता है | गुड फ्राइडे से ही ईस्टर के सप्ताह की शुरुवात होती है | विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना को गुड फ्राइडे का नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि “गुड” शब्द का अर्थ पवित्र होता है |
ईस्टर की तिथियाँ
इस पवित्र अवधि के दौरान ईसाई कैलेंडरों में कई घटनाएँ मनाई गयी है :-
Easter’s week | date |
Palm Sunday | 25-March |
Spy Wednesday | 28- March |
Maundy Thursday | 29- March |
Good Friday | 30- March |
Holy Saturday | 31- March |
Easter Sunday | 1- April |
Easter Monday | 2- April |
गुड फ्राइडे के दिन सबा और सवारक, पूर्वी मलेशिया के राज्यों में सार्वजनिक छुट्टी रहती है | ईस्टर ईसाईओं बहुत बड़ा व् प्राचीन त्योहार है, इसे क्रिसमस से भी बड़ा त्योहार मानते हैं | ईसाई केलिन्डर में यह तारीखें सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है | इसमें गुड फ्राइडे और ईस्टर रविवार को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है | हालांकि ईस्टर परंपरागत रूप से अधिक महत्वपूर्ण हैं लेकिन आज के समाज में क्रिसमस को प्रमुख ईसाई उत्सव के रूप में बढ़ावा दिया जाता है और इसे अधिक रंग, संगीत, उपहार और उत्सव के साथ मनाया जाता है | फिर भी, ईसाई के बीच ईस्टर एक ऐसा दिन है, जिस दिन यीशु के जी उठने को याद किया जाता है | ईसाई लोग अभी भी ईस्टर को ज्यादा महत्व देते हैं और चर्च कैलेंडर का पालन करते हैं | ईस्टर का दिन चालीस दिनों के उपवास के दिन से पहले होता है |
michael
I found this article interesting. Thank you for sharing
Good Friday 2018