
राजकुमार और राजकुमारी -Prince and Princess
प्रतापगढ़ के राज्य में एक बुद्धिमान और दयालु राजा रहता था | सभी लोग उससे खुश थे | लेकिन राजा खुद बहुत उदास और चिंतित था | एक शैतान सांप राजा के बेटे के शरीर में प्रवेश कर चुका था | न तो दवा और न ही जादू का उस पर कोई असर हो रहा था |
जब राजकुमार बड़ा हुआ तो एक दिन उसने सोचा कि मेरे कारण ही मेरे पिताजी हमेशा चिंतित रहते हैं और एक दिन उसने महल छोड़ दिया | घूमते हुए, वह एक अलग राज्य में आ गया और वहां उसने एक मंदिर देखा | उसने उसी मंदिर में रहना शुरू कर दिया |
उस राज्य का राजा बहुत क्रूर था | लेकिन उसकी एक बेटी भी थी, जो कि बहुत दयालु और सुन्दर थी | राजा अपनी बेटी से खुश नहीं था | क्योंकि उसी बेटी हमेशा अपने पिता की कड़ी मेहनत का उपहास करती थी | वह अपने पिता राजा की मेहनत की कभी कदर नहीं करती थी | तब राजा ने उसकी शादी एक भिखारी से कराने की सोची | ऐसा करने से वह जान जाती की कड़ी मेहनत क्या होता है |
इसलिए, जब वह भिखारी राजकुमार महल में भोजन मांगने आया तो क्रूर राजा ने उसे अपनी बेटी से शादी करने के लिए मजबूर कर दिया | राजकुमार और उस लड़की की शादी कर दी गयी | वह लोग उसी मंदिर में रहने के लिए जा रहे थे जहाँ वह भिखारी राजकुमार पहले से रह रहा था | रास्ते में वह लोग एक पेड़ की छाव में आराम करने के लिए रुके | राजकुमारी भोजन की तलाश में चली गयी, जबकि उसका पति भिखारी राजकुमार सो गया |
थोड़ी देर बाद राजकुमारी वापस आई और अपने पति के मुंह पर बैठे सांप को देखकर चौंक गयी | वहीँ पास एक पत्थर पर एक और सांप बैठा था | वह दोनों सांप आपस में बातचीत कर रहे थे कि तुम राजकुमार के शरीर को छोड़ क्यों नहीं देते | राजकुमार के मुंह पर बैठा सांप कहता है कि वह बहुत सभ्य और दयालु है | और वह यह भी कहता है कि तुम खुद बुरे हो, तुम यात्रियों पर हमला करते हो | तुम खुद बहुत बुरे हो इसलिए तुम मुझे राजकुमार के शरीर को छोड़ने की बात नहीं कह सकते |
राजकुमारी ने बहुत साहस के साथ दोनों साँपों को मार दिया | जब उसका पति जगा तब राजकुमारी ने दोनों साँपों के बारे में उसे बताया | राजकुमार अब बहुत खुश था | फिर उसने उसे बताया कि वह वास्तव में एक राजकुमार है | अब वह दोनों राजकुमार के महल में जाने के लिए चल पड़े | राजा अपने बेटे को महल में वापस देखकर बहुत प्रसन्न होता है | जब राजा को पता चला कि अब उसके बेटे पर किसी भी सांप का कोई सांया नहीं है तब वह और भी खुश होता है | उसके बाद राजकुमार और राजकुमारी ख़ुशी से रहने लगे |