आज का युग विज्ञान का युग है | हम सभी अपने daily life में सभी कामों में विज्ञान का उपयोग करते है | सुबह उठने के साथ शाम को सोने तक हम सभी विज्ञान की सहायता से ही काम करते है | विज्ञान के अनेकानेक आविष्कारों के कारण ही कठिन-से-कठिन कामो को हम आसानी से कर पाते है और कम-से-कम समय में आसानी से कर लेते है | खाना बनाना, कपड़े धोना, मनोरंजन, पढ़ना, दूर बैठे लोगो से बाते कर पाना, बिज़नस, दूर देशों की खबरे आदि विज्ञान की सहायता से ही कर पाते है | विज्ञान की सहायता से ही मानव ने आकाश से पाताल तक की खोज कर ली है | यह विज्ञान का ही वरदान है कि आज हम मिनटों भर में बड़ा से बड़ा काम कर सकते है | विज्ञान के अविष्कार अद्भुत है यदि विज्ञान ना हो तो मनुष्य का जीवन बहुत ही कठिन हो जाएगा | विदेशो की यात्रा सिर्फ कुछ घंटो में तय कर लेते है ये भी विज्ञान की ही देन है | मनुष्यों के लिए विज्ञान किसी वरदान से कम नहीं है |
विज्ञान से सम्बंधित निम्नलिखित वैज्ञानिकों जिन्होंने विज्ञान की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किये |
1. Isaac newton
2. Johannes Gutenberg
3. Gottfried leibniz
4. Robert hooke
5. Robert boyle
6. Blaise pascal
और भी बहुत सारे वैज्ञानिकों ने मिलकर विज्ञान को उन्नति की ओर अग्रसर किया है |
Isaac Newton यह एक महान वैज्ञानिक थे | इन्होने विज्ञान के लिए सभी महत्वपूर्ण प्रयास किये और सफल भी हुए | यह इंग्लैंड के थे और इन्होने गति के नियम की खोज की | इन्होने और भी कई महत्वपूर्ण खोज किये है जैसे कि गुरुत्वाकर्षण बल की खोज, गति के तीनो नियम की खोज भी इन्होने ही किये |
Johannes Gutenberg ये जर्मनी के रहने वाले थे और इन्होने प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार किया तथा इन्होने एक बाइबल भी लिखा जो की Gutenberg बाइबिल के नाम से प्रसिद्ध है | इनकी रचना मुवेबल टाइप की भी है |
Gottfried Leibniz ये जर्मनी के लिपजिग में रहते थे | इनका प्रमुख स्थान गणित व इतिहास के दर्शन में रहा है | इन्हें गणित की महत्वपूर्ण शाखा कैलकुलस का संस्थापक माना जाता है |
Robert Hooke ये इंग्लैंड के रहने वाले थे | इन्होने वर्षामापी, कमानीदार तुला, आर्द्रतामापी, वायुदाबमापी आदि महत्वपूर्ण आविष्कार करके विज्ञान को उन्नति की ओर अग्रसर किया |
Robert Boyle इनका जन्म आयरलैंड में हुआ था | इन्होने गैस सम्बन्धी नियम, हवा में धातुओं के जलने पर प्रयोग, अम्ल-क्षार तथा उनके लक्षण, ऊष्मा का पदार्थो पर प्रभाव, दहन सम्बन्धी प्रयोग आदि खोजे किये |
Blaise Pascal ये फ्रांस के वैज्ञानिक थे | इन्होने दवाब और निर्वात सम्बन्धी अपने मतों को स्पष्ट रखा |