
सिनेमा-जगत की सबसे सुंदर हीरोइन रह चुकी श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 में तमिलनाडु के शिवाकाशी में हुआ था | इसके पिता का नाम अय्यापन और माता का नाम राजेश्वरी था | इनके पिता एक वकील थे | श्रीदेवी की एक बहन और दो सौतेले भाई भी हैं | इनकी बहन का नाम श्रीलता तथा भाइयों का नाम आनंद और सतीश है |
नाम | श्रीदेवी |
जन्म-मृत्यु | 13 अगस्त 1963 – 24 फ़रवरी 2018 |
पिता का नाम | अय्यापन |
माता का नाम | राजेश्वरी |
भाई व् बहन का नाम | आनंद, सतीश और श्रीलता |
पति का नाम | बोनी कपूर |
बेटियाँ | जहान्वी कपूर और ख़ुशी कपूर |
केवल चार साल की उम्र में ही श्रीदेवी ने एक तमिल फिल्म ‘thunaivan’ में काम किया था, जिसमे इन्होने एक बच्चे का रोल बहुत-ही खूबसूरती से निभाया | सन 1971 में इन्होने एक मलयालम फिल्म में काम किया | जिसके लिए इन्हें उस समय बेस्ट चाइल्ड अवार्ड से भी नवाज़ा गया | इसके बाद सन 1975 आई हिंदी फिल्म ‘जूली’ जिसमे इन्होने एक बच्चे का ही रोल किया था, वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही | इन्होने तमिल फिल्मों में काफी बड़े-बड़े रोल प्ले करना शुरु कर दिया | इन्होने तमिल फिल्मों के साथ-साथ कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया | इनकी फिल्म ‘सदमा’ भी सभी को बहुत पसंद आई |
सन 1979 में अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘सोलहवां सावन’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुवात की | इसके बाद सन 1983 में इनकी दूसरी हिंदी फिल्म ‘हिम्मतवाला’ आई, जिसके वजह से ये बहुत प्रसिद्ध भी हो गई | क्योंकि इनकी हिम्मतवाला फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और लोगों को भी बहुत पसंद आई | अभिनेता जितेन्द्र और श्रीदेवी की जोड़ी सभी लोगों को बहुत पसंद आई | इन्होने और भी कई बड़े अभिनेतायों के साथ फिल्मों में काम किया |
इन्होने एक फिल्म प्रोड्यूसर व् डायरेक्टर बोनी कपूर से शादी कर ली | हालाँकि बोनी कपूर पहले से ही शादी-शुदा जीवन व्यतीत कर रहे थे और उनके दो बच्चे भी थे लेकिन इन सब के बावजूद भी इन्होंने अपनी पहले परिवार को छोड़कर श्रीदेवी के साथ अपने नए जीवन की शुरुवात की | श्रीदेवी की दो बेटियाँ भी हैं जिनका नाम है जहान्वी कपूर और खुशी कपूर | शादी हो जाने के बाद इन्होने फिल्मों में काम करना बिलकुल बंद कर दिया |
छः साल बाद एक बार फिर श्रीदेवी फिल्म जगत में वापस आ गई और एक सीरियल में काम करना शुरू किया | सन 2005 में इन्होने फिर से एक बॉलीवुड फिल्म बनाई जिसका नाम है इंग्लिश-विन्ग्लिश | इस फिल्म के लिए इन्हें फिल्म अवार्ड भी मिला | इन्हें पांच फिल्मफेयर अवार्ड मिले | सन 2013 में इन्हें पदमश्री से भी नवाज़ा गया | अपने पुरे जीवन काल में इस अभिनेत्री ने 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमे से कुछ फ्लॉप भी हुई | 54 वर्ष की आयु में श्रीदेवी अपने भतीजे की शादी में शामिल होने दुबई गई थी, जहाँ दिल का दौरा पड़ने से 24 फ़रवरी 2018 को इनकी मृत्यु हो गई |
- बॉलीवुड के शाहरुख़ खान का जीवन परिचय -Biography of Shahrukh Khan
- Bollywood Actor अजय देवगन का परिचय -Biography of Ajay devgan
- हीरो अक्षय कुमार का परिचय -Biography of Akshay Kumar