कंप्यूटर शब्द की उत्पति लैटिन भाषा के computare अथवा compute से हुई है सामान्यतया दोनों का ही अर्थ गणना करना होता है वैसे तो कंप्यूटर का अविष्कार से पहले कई अलग-अलग तरह के मशीनों का अविष्कार हुआ | लेकिन इनमें से कुछ मशीन प्रमुख है जिनका कंप्यूटर के अविष्कार में मुख्य भूमिका है | आज हम इन मशीनों के में जानेगें…
Abacus –अबेकस

यह सबसे पहला कंप्यूटर है | इसे गणना करने के लिए बनाया गया था | इसे चीन में लगभग 3000 ई० पूर्व बनाया गया था, इसे Lee Kai Chen ने बनाया था | इसमें लोहें के फ्रेम में लकड़ी के गोलियां लगी होती थी जिन्हें हाथों से ऊपर नीचे करके गणना किया जाता था | इसमें बिजली की आवश्यकता नहीं होती थी यानि यह बिना बिजली के काम करता था | इसे हाथों से ही उपयोग करना पड़ता था |
Difference Engine – डिफरेंस इंजन

डिफरेंस इंजन को चार्ल्स बैबेज ने बनाया था | इसे सन 1822 में बनाया गया था | इसमें दशमलव के 20 स्थानों तक गणना किया जा सकता था | इसे चार्ल्स बैबेज का डिफरेंस इंजन कहा जाता है |
Analytical Engine -एनालिटिकल इंजन

डिफरेंस इंजन के सफलता के बाद में चार्ल्स बैबेज ने एनालिटिकल इंजन को बनाया था | एनालिटिकल इंजन एक मैकेनिकल इंजन है | इसे आधुनिक युग का कंप्यूटर माना जाता है | इसके अंदर मुख्यतः पांच भाग थे |
- इनपुट इकाई
- स्टोर
- मिल
- कण्ट्रोल
- आउटपुट