कंप्यूटर ने आज का दुनिया ही बदल दिया है लेकिन क्या आप जानते है ? इसे बनाने में कितने और अलग-अलग मशीन का भी निर्माण हुआ | लेकिन कंप्यूटर उन सभी मशीन में से सबसे पहले नंबर पर आता है जिसने मानव जीवन को पूरी तरह से बदल कर रख दिया | कंप्यूटर कोई एक डिवाइस नहीं है इसके साथ कई डिवाइस आपस में जोड़े जाते है तभी एक कंप्यूटर सिस्टम बनता है इन्ही में से एक डिवाइस कीबोर्ड है, इसके बिना कंप्यूटर में काम करना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि कीबोर्ड ही वह डिवाइस है जिसके द्वारा आप अपनी बात कंप्यूटर में पहुचाते हैं | कुछ भी लिखने यानि टाइपिंग करने के लिए कीबोर्ड का इस्तेमाल करना पड़ता है | वैसे टच स्क्रीन आ चुका है, लेकिन अभी यह पूरी तरह सफल नहीं है, अभी यह छोटे डिवाइस में ही चल पा रहा है | आज इसी कीबोर्ड के एक एसे बटन के बारे में जानने वाले हैं जो कीबोर्ड में सबसे अलग है, यह बटन है विंडो बटन, इस पर माइक्रोसॉफ्ट विंडो का निशान बना होता है | जिस तरह इस पर विंडो का निशान है उसी तरह इसका काम भी विंडो की तरह ही मजेदार है तो आइये इसके बारे में जानते है …
सबसे पहले जानते है यह कीबोर्ड में यह विंडो बटन होता किस जगह पर है ? यह आपके कीबोर्ड में Ctrl और Alt Button के बीच में सबसे नीचे वाली रो में होता है | लैपटॉप में यह लेफ्ट साइड में होता है लेकिन कीबोर्ड में यह दोनों तरफ हो सकता है | इसकी पचान आप इस पर बनें विंडो के निशान से कर सकते हैं |
What is the Use of Window logo keys – विंडोज बटन का क्या उपयोग है
Window Key
सिर्फ विंडो बटन दबाने से आपके प्रोग्राम का स्टार्ट बटन खुल जाता है, यहाँ से आप किसी भी प्रोग्राम को खोल सकते हैं |
Window key+Pause Break Key
विंडो और पॉज बटन एक साथ दबाने पर System properties खुल जाता है, यहाँ आप अपने कंप्यूटर सिस्टम की जानकरी देख सकते हैं |
Window logo key+M
किसी भी प्रोग्राम को माउस से मिनीमाइज करने की वजह आप विंडो बटन के साथ M दबा कर भी उस प्रोग्राम को मिनीमाइज कर सकते हैं |
Window logo key+Shift+M
मिनीमाइज फाइल को ओपन करने के लिए आप विंडो बटन के साथ शिफ्ट और M दबा कर उस फाइल को रिस्टोर कर सकते हैं |
Window logo key+Up arrow
मिनीमाइज करें हुए सभी फाइल को ओपन करने के लिए आप विंडो बटन के साथ ऊपर का एरो दबा कर फाइल maximize कर सकते हैं |
Window logo+E
My Computer यानि डेस्कटॉप पर बने कंप्यूटर आइकॉन को खोलने के लिए आप विंडो बटन के साथ E दबा कर खोल सकते हैं |
Window logo key+F
इसका उपयोग फाइल में कुछ खोजने के लिए किया जाता है | इसका आप दोनें तरह से उपयोग कर सकते है | जब भी फाइल में कुछ खोजना हो तो Ctrl+F दबा कर फाइल में कुछ खोज सकते है, इसी तरह कंप्यूटर में कुछ खोजने के लिए विंडो बटन के साथ F दबा कर विंडो में कुछ खोज सकते हैं |
Window logo key+R
विंडो रन कमांड बॉक्स खोलने के लिए आप विंडो बटन के साथ R दबा कर विंडो रन कमांड बॉक्स खोल सकते हैं |
Window logo key+Number
विंडो के टास्क बार में पिन किये हुए प्रोग्राम को खोलने के लिए विंडो बटन के साथ वह नंबर दबा दीजिये जितने नंबर का प्रोग्राम आपको खोलना है | जैसे: मैंने सबसे पहले नंबर पर गूगल क्रोम ब्राउज़र को मैंने पिन कर रखा है तो मैं इसे खोलने के लिए विंडो बटन के साथ 1 दबाऊंगा, और यह प्रोग्राम खुल जायेगा | अगर आपको Subject Go का यह पोस्ट पंसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ फेसबुक, ट्विटर, गूगल+ इत्यादि पर शेयर कीजिये, और नीचे Comment बॉक्स में लिखकर बताएं यह पोस्ट आपको कैसा लगा ?