What is Sticky Notes ? -स्टिकी नोट्स क्या होता है ?

स्टिकी नोट्स यह नोटपैड की तरह ही एक छोटा सा टेक्स्ट एडिटर है | यह आपके कंप्यूटर में पहले से ही इनस्टॉल होता है इसे आपको अलग-से इनस्टॉल करने की जरूरत नहीं हैं बस आपको इसे इस्तेमाल करना होता है | इसे क्यों इस्तेमाल किया जाता है | मान लीजिये आपको कोई काम करना है या किसी वक्ति को कॉल और आप भूल जाते है तो एसे में आप स्टिकी नोट्स में लिख कर उसे अपने डेस्कटॉप पर ही रख सकते है स्टिकी नोट्स को सेव करने की भी आवश्यकता नहीं होती है यह अपने आप आपके कंप्यूटर के प्राइमरी मेमोरी में सेव हो जाता है जब तक आपका कंप्यूटर ऑन है तब तक यह आपके आँखों के सामने यानी डेस्टोप पर ही रहेगा | लेकिन हाँ जब आप कंप्यूटर बंद कर रहें हो तो इसे बंद करने की आवश्यकता नही है जब आप फिर से एक दिन या दो दिन बाद कंप्यूटर चालू करेंगें तो यह फिर से अपने आप आपके डेस्कटॉप पर ही दिखेगा और जो आपने लिख रखा होगा वह भी इसमें लिखा रहेगा | तो इसलिए स्टिकी नोट्स का इस्तेमाल किया जाता है | इसमें आपक कलर कर सकते हैं, बुलेट या नंबर बुलेट भी लगा कर लिख सकते है, अलग-अलग तरह के एलाइनमेंट का उपयोग कर सकते हैं |Sticky notes का साइज़ छोटा या बड़ा करने के लिए साइड से पकड़ कर साइज़ छोटा या बड़ा कर सकते है | दूसरा फाइल लेने के लिए प्लस (+) पर क्लिक कर दूसरा फाइल ले सकते हैं और स्टिकी नोट्स का बैकग्राउंड कलर बदल सकते है, बैकग्राउंड कलर बदलने के लिए स्टिकी नोट्स के अंदर राईट क्लिक करें और अपना मनपसंद रंग चुने |
How to Open Sticky Notes ? स्टिकी नोट्स कैसे ओपन करें ?
- सबसे पहले स्टार्ट बटन पर क्लिक करें उसके बाद All Programs पर क्लिक करे |
- उसके बाद Accessories पर क्लिक करे और Sticky Notes पर क्लिक करें |
या
- Start button पर क्लिक करें और सर्च करें Sticky notes एन्टर करें |
इसके अंदर आप एलाइनमेंट का भी उपयोग कर सकते है एलाइनमेंट का उपयोग करने के लिए इन शॉर्टकट की का उपयोग करें |
विडियो देख कर Sticky Notes सीखने के लिए यहाँ क्लिक करें | स्टिकी नोट्स विडियो
Ctrl + L = Left Alignment
Ctrl + E = Center Alignment
Ctrl + R = Right Alignment
Ctrl + B = Bold
Ctrl + I = Italic
Ctrl + U = Underline
Ctrl + shift + > = Font Size
Ctrl + shift + < = Font Size
Ctrl + N = New sticky notes
Ctrl + D = Delete sticky notes
Ctrl + A = Select All
Ctrl + X = Cut
Ctrl + C = Copy
Ctrl + V = Paste
Ctrl + Z = Undo
बुलेट लगाकर लिखने के लिए इन शॉर्टकट की का उपयोग करें |
Special Feature:
Ctrl + Shift + L = Bullet List (●, ●, ●)
Ctrl + Shift + L = Numbered List (1, 2, 3)
Ctrl + Shift + L = Lettered List (a, b, c)
Ctrl + Shift + L = Lettered List (A, B, C)
Ctrl + Shift + L = Roman numeral List (i, ii, iii)
Ctrl + Shift + L = Roman numeral List (I, II, III)