Valentine’s Day क्या है और क्यों मानते हैं
Valentine’s Day यह एक ऐसा दिन है जिसका इंतज़ार दुनियाभर के सभी प्रेमियों को रहता है जोकि अब जल्दी ही आने वाला है | जितने भी प्यार करने वाले लोग होते है उन्हें इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार होता है क्योंकि इस दिन उन्हें अपने प्यार को व्यक्त करने का बहुत अच्छा मौका मिलता है | वैलेंटाइन डे हर साल 14 फ़रवरी को मनाते है इस सप्ताह को Valentine’s Week के नाम से जानते है | 2018 में वैलेंटाइन्स डे 7 फ़रवरी से शुरू है | 7 फरवरी से 14 फ़रवरी तक का समय रोमांस सप्ताह या प्रेम सप्ताह कहलाता हैं |
वैलेंटाइन डे की list नीचे दी गयी है :-
Date | Days |
7 February | Rose Day |
8 February | Propose Day |
9 February | Chocolate Day |
10 February | Teddy Day |
11 February | Promise Day |
12 February | Hug |
13 February | Kiss Day |
14 February | Valentine’s Day |
15 February | Slap Day |
16 February | Kick Day |
17 February | Perfume Day |
18 February | Flirting |
19 February | Confession |
20 February | Missing |
21 February | Break up |
22 February | Love is born again |
Rose Day -रोज़ डे के दिन आप रंग-बिरंगे गुलाब अपने दोस्तों या प्रेमी को दे सकते है | सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि गुलाब का फूल सभी को पसंद होता है | इस दिन सिर्फ lovers ही नहीं बल्कि दोस्त भी एक-दुसरे को रंग-बिरंगे गुलाब भेंट करते हैं |
Propose Day -प्रोपोस डे के दिन आप जिससे भी प्यार करते है उनसे साफ़-साफ़ अपने दिल की में छुपी बातों का इज़हार कर सकते है | यदि आप किसी को शादी के लिए प्रोपोस करना चाहते है तो यह दिन आपके लिए बहुत ख़ास है | आप गुलाब के साथ या कोई भी सुन्दर गिफ्ट (उपहार) के साथ अपने क्रश को प्रोपोस कर सकते हैं |
Chocolate Day -चॉकलेट डे के दिन आप अपने प्रियेजनों, दोस्तों, या परिवार के सदस्यों को चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं और खासकर अपने lover को स्पेशल दिल के आकार का चॉकलेट दे सकते है | यह भी बहुत अच्छा तरीका है किसी के लिए भी अपने प्यार को दर्शाना |
Teddy Day -इस दिन प्रेमी या दोस्त एक-दुसरे को teddy गिफ्ट करते है | teddy किसी को miss करने की पहचान होती है तो इस दिन आप अपने प्रियेजनों को बड़ा या छोटा teddy उपहार के रूप में डे सकते हैं |
Promise Day -Promise (वादा) करना तो सबके लिए बहुत आसान होता है लेकिन उसे पूरा बहुत कम ही लोग करते है | इस दिन प्रेमी एक-दुसरे से अलग-अलग वादा करते है और उन्हें पूरा भी करते है जैसे कि अपने रिश्तों को मजबूत बनाए रखना | सुख-दुःख दोनों में ही एक-दुसरे का साथ |
Hug day -इस दिन आप अपने प्रियेजनों, रिश्तेदार, दोस्तों, और जिन्हें आप बहुत पसंद करते है उन्हें गले लगाकर उनसे अपना प्यार साँझा कर सकते है | एक-दुसरे को गले लगाना प्यार को प्रकट सकते है |
Kiss day -यह वैलेंटाइन सप्ताह का सातवाँ दिन होता है | इस दिन आपने अपने प्रिये से प्यार की अभिव्यक्ति चुम्बन(kiss) के द्वारा कर सकते है |
Valentine Day -इस दिन आप अपने प्रिये को कोई भी सुन्दर-सा तोहफ़ा दे सकते है या उनके साथ कहीं लंच पर या घुमने जा सकते है | वैलेंटाइन डे का दिन आप अपने प्रियेजनों के साथ बिता सकते है |